पूर्णिया: रुपौली विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव का मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। तीन राउंड की गिनती हो चुकी है और तीसरे राउंड की गिनती के बाद एनडीए की तरफ से जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल 4353 वोटों से आगे हैं जबकि निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह दूसरे नंबर पर हैं। राजद की उम्मीदवार बीमा भारती विधानसभा उप चुनाव में भी तीसरे नंबर पर हैं।
तीन राउंड की गिनती के बाद जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल को 17303 मत प्राप्त हुआ है तो निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को 12950 और राजद की बीमा भारती को 7856 मत प्राप्त हुआ है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में खाली हुए विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का आज मतगणना मतगणना हो रहा है जिसमें बिहार के एक मात्र विधानसभा सीट रुपौली में जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल सबसे आगे चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट से विधायक बीमा भारती ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उपचुनाव कराया गया है। मतगणना को लेकर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा का व्यापक व्यवस्था किया गया है। डीएम ने बताया कि मतगणना के लिए कुल 28 टेबल लगाए गए हैं। उपचुनाव में रुपौली विधानसभा सीट पर कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें जदयू प्रत्याशी आगे हैं।
यह भी पढ़ें- Patna में गोदाम से उत्पाद विभाग ने जब्त की भारी मात्रा में स्पिरिट
Rupauli Rupauli Rupauli
Rupauli
Highlights


















