Nawada में किया गया बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के प्रतिमा का अनावरण

नवादा: नवादा के रूखी गांव में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण जिला परिषद सदस्य निशा चौधरी, भोजपुरी अभिनेता गुंजन सिंह और भाजपा नेता कुंदन कुमार प्रभाकर ने किया। इस दौरान अतिथि एवं अन्य लोगों ने श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता कुंदन कुमार प्रभाकर ने श्रीकृष्ण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि वे एक मजबूत राजनेता थे। उन्होंने शांति सौहार्द्र और सामाजिक समानता को बढ़ावा दिया और बिहार को प्रगति के पथ पर ले कर गए। वहीं भोजपुरी अभिनेता गुंजन सिंह ने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक, औद्योगिक, सामाजिक और आर्थिक सुधारों की दिशा में अहम योगदान दिया था। बिहार की प्रगति के लिए उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता।

जिला परिषद सदस्य निशा चौधरी ने कहा कि एक बेजोड़ प्रशासक के रूप में डॉ कृष्ण सिंह जी भारत के इतिहास के पन्नों में अमर हो गए हैं। समावेशी विकास, औद्योगीकरण और न्याय तथा सामाजिक समानता के शाश्वत मूल्यों के प्रति समर्पण के प्रति उनका उत्साह और प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश की पहली पंचवर्षीय योजना के दौरान डॉ सिंह ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में विकास और प्रतिस्पर्धा का नया माहौल बनाया।

दूसरी पंचवर्षीय योजना में डॉ सिंह ने औद्योगिक अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, कला और संस्कृति के लिए ठोस आधार तैयार किया, जिससे बिहार देश का सबसे बेहतर शासित राज्य बन गया। इस अवसर पर कई समाजसेवी, नेता व ग्रामीण और विविध क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- अधिकारियों ने किया Nawada सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada Nawada

Nawada

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...