पिता जीतन सहनी की हत्या की खबर सुन विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे सहनी

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। कहा जा रहा है कि घर में ही उनकी हत्या की गई है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इसकी पुष्टि की है। एसएसपी ने बताया कि उनका शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है।

आपको बता दें कि पिता जीतन सहनी की खबर सुनकर मुकेश सहनी मुंबई से विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। अभी फिलहाल वह मुंबई में हैं। मुकेश सहनी पटना के बाद दरभंगा अपने पैतृक आवास के लिए रवाना होंगे। सहनी के पिता की हत्या के बाद हर राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार, राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता राघवेंद्र कुशवाहा ने एक वीडियो जारी कर उनके पिता की निर्मम हत्या पर दुख व्यक्त किया है। सभी ने कहा है कि कोई भी दोषी होगा वह बख्शा नहीं जाएगा चाहें जहां भी छूपकर बैठा है।

मुख्यमंत्री ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के असामयिक निधन जतायी गहरी शोक संवेदना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या अत्यंत दुखद घटना है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : Breaking : VIP चीफ सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट 

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...