आखिर क्यों मुख्यमंत्री का किसानों ने फूंका पुतला 

शेखपुरा : अखिल भारतीय किसान महासभा शेखोपुर सराय इकाई द्वारा जिला के नेता रामकृपाल सिंह कामरेड के नेतृत्व में आज शेखोपुर सराय प्रखंड कार्यालय के समीप बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। वहीं उपस्थित किसान महासभा के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन भी किया है। कम्युनिस्ट पार्टी माले जिला सचिव विजय कुमार विजय ने कहा कि किसानों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने तथा बिहार में मंडी व्यवस्था बहाल करने तथा न्यूनतम न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून को लागू करने के लिए यह आंदोलन पूरे राज्य में चलाया जा रहा है।

वहीं आज प्रखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजन किया गया है। वहीं कामरेड रामकृपाल सिंह ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों को सिंचाई की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार केवल कॉर्पोरेट घरानों के विकास में लगी है और किसानों के हित को देखने वाला कोई नहीं है। इस धरना प्रदर्शन पुतला धन कार्यक्रम में किसाना महासभा के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, बृजनंदन राम, सहदेव मालिक, जयनंदन सिंह, गिरिजा देवी, कारू मांझी और शिव ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े : गंगा नदी में डूबी दोनों चचेरी बहनों का शव बरामद, परिवार वालों में मचा कोहराम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार सुबिद की रिपोर्ट

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...