विवाद में दबंगों ने टांगी से काटा युवक का हाथ और पैर

गया : जिले के अतरी थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव निवासी युवक रंजीत यादव को दबंगों ने पूर्व के विवाद को लेकर टांगी से हाथ-पैर काट दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों के द्वारा अतरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिये गया शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सक लगातार उसका इलाज कर रहे हैं।

इस संबंध में पीड़ित रंजीत के साला पप्पू कुमार ने बताया कि रंगपुर गांव के ही महेश यादव के साथ एक वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वे लोग लगातार इसके पीछे लगे हुए थे। रंजीत ट्रक चलाने का काम करता है। वह जब घर वापस लौट रहा था तो गांव से कुछ ही दूरी पर महेश यादव एवं लगभग 10 की संख्या में रहे उसके समर्थकों ने हमला कर दिया। टांगी से उसके शरीर पर कई वार किया गया। जिससे उसके पैर और हाथ बुरी तरह कट गया है। जब ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख सभी लोग भाग गए। इसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना का कारण पूर्व का विवाद है। थाना को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

वहीं पीड़ित की मां ने बताया कि गांव के ही महेश यादव से पूर्व का विवाद चल रहा था। इसे लेकर उन्होंने रंजीत पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल लाया गया है। वहीं अतरी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने मोबाइल पर बताया कि घटना की सूचना मिली है। रंजीत यादव को इलाज के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-3 : छात्रों में खुशी, कहा- अच्छा गया पेपर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...