मॉनसून सत्र की आज से शुरुआत, हर मुद्दे पर सरकार को घेरना चाहेगी विपक्ष

पटना : बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र की शुरुआत आज यानी 22 जुलाई से हो रही है। यह सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा। बिल्कुल छोटा सत्र है लेकिन हंगामेदार ज्यादा रहने की संभावना है। विपक्ष सरकार को बिहार में घट रहे हर उस घटना को लेकर सदन में घेरना चाहेगी लेकिन सरकार भी पूरी तरह से तैयारी कर ली है। इस छोटे सत्र में कुल पांच बैठके होंगी।वहीं बिहार सरकार राज्य में एंटी पेपर लीक बिल लाने की तैयारी में है। दोनों सदनों की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। वहीं पहले दिन अनुपूरक बजट पेश होंगे। इसके साथ ही साथ सप्लीमेंट्री बजट पर भी चर्चा होगी।

आपको बता दें कि बीते गुरुवार 18 जुलाई को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की अध्यक्षता में प्रेस दीर्घा समिति की बैठक हुई थी, जिसमें सदन को सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा हुई थी। इस बैठक में विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भी मौजूद थे। विपक्षी दलों ने मॉनसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है।

आज पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का उद्घोषण होगा। वहीं उपचुनाव में रुपौली से निर्दलीय जीते शंकर सिंह शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद सरकार अध्यादेश की प्रति जारी करेगी। सबसे महत्वपूर्ण है कि आज पहले दिन सरकार बीते चार साल का अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। इस बजट पर 25 जुलाई को विधानसभा में मुहर लगेगी। वहीं उच्च सदन में 26 जुलाई को मुहर लगेगी।

दूसरे दिन यानी मंगलवार 23 जुलाई और तीसरे दिन यानी बुधवार 24 जुलाई को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। 25 जुलाई को 2024-25 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं विनियोग विधेयक पेश किए जाएंगे। सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार 26 जुलाई को गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े : 22 जुलाई से मॉनसून सत्र की शुरुआत, हंगामेदार होने की संभावना, सरकार ने कसी कमर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Cooperative Societies Review: बिहार में 28,951 सहकारी समितियों की समीक्षा,...

Bihar Cooperative Societies Review: बिहार में सहकारी समितियों को मजबूत बनाने, किसानों तक उर्वरक की उपलब्धता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग व अन्य...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार में 1,03,445 विकास कार्यों का...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार सेवा संकल्प एवं...

Bihar Sugar Mill Projects: मोतीपुर में फिर शुरू होगी चीनी मिल,...

 Bihar Sugar Mill Projects: बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार और किसानों को स्थानीय स्तर पर गन्ने की बिक्री का बाजार उपलब्ध...