Advertisment

बरनवाल महिला समिति ने गांधी मैदान में लगाए पेड़ पौधे

गया : बरनवाल महिला समिति ने मां के नाम एक वृक्ष मुहिम के तहत गांधी मैदान में पेड़ पौधे लगाए। इस काम में उनके बच्चे व उनके पतियों ने भी बढ़-चढ़कर योगदान किया। न केवल पेड़ पौधे लगाए बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की भी शपथ ली।इस कार्यक्रम का नेतृत्व समिति की सचिव भारती प्रियदर्शनी द्वारा किया गया। उनके द्वारा सबसे पहले पौधा लगाया गया और फिर बड़े ही उत्साह के साथ समिति की अन्य सदस्यों ने पेड़ पौधे लगाए। समिति की ओर से पेड़ पौधे का इंतजाम किया गया था। भारत सरकार के इस मुहिम में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

बताया गया कि एक वृक्ष मां के नाम मुहिम के तहत फलदार और छायादार दोनों प्रकार के पेड़ पौधे लगाए गए हैं। समिति की ओर से दावा किया गया कि कार्यक्रम के तहत 100 पौधे लगाए गए हैं। द्वारा लगाया गया। भारती प्रियदर्शनी ने बताया कि एक पेड़ अपनी मां के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति लगाएं और पूरे भारत में हरियाली लाने की मुहिम को साकार रूप दें। इसका लाभ आने वाली कई पीढ़ियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे है तभी हम सांस ले पा रहे हैं। स्वच्छ हवा पेड़ पौधे की मौजूदगी से ही सम्भव होती है।

उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे को नष्ट करने का मतलब साफ है कि आने वाले समय में हमें कष्ट होने वाला है। समिति की कोषाध्यक्ष निक्की बरनवाल ने कहा कि पेड़ लगाना है जरुरी है। पेड़ पौधे के होने से ही बारिश भरपूर होती है। ऐसा साइंस कहता है। इस मौके पर मधु बरनवाल, मीना बरनवाल, संगीता बरनवाल, श्वेता बरनवाल, मालती बरनवाल, आभा, अर्चना, पिंकी, पूनम, दीपिका, सुनीता, संगीत और श्रेया आदि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : सावन की पहली सोमवारी : मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया जलाभिषेक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...

बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...