प्रेमिका ने प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव, उतारा मौत के घाट

नवादा : नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बागी बगडिया रेलवे स्टेशन के समीप एक खंडहर नुमा कमरा से लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया था। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा था। इधर, पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से आरोपी की पहचान करने के लिए टीम को गठित किया। पकरी के डीएसपी महेश कुमार चौधरी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बागी बगडिया के समीप एक अज्ञात लड़की की शव बरामद किया गया है।

अनुसंधान के आधार पर मृत लड़की की पहचान की गई। उसके माता-पिता से संपर्क कर शव को ससम्मान के साथ उन्हें सौंप दिया गया। माता-पिता से मिले अहम जानकारी एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि करीब छह माह पूर्व मृतिका एवं अभियुक्त शिवजी उर्फ़ शिवा के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

मृतिका के द्वारा इस कांड के अभियुक्त शिवजी के ऊपर बार-बार शादी का दबाव बनाया जा रहा था। वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। इससे ऊब कर लड़की की हत्या का योजना बनाने लगा। इस कांड के अभियुक्त शिवजी योजना के तहत लड़की को रेलवे स्टेशन पटना बुलाया और साथ में वहां से गया पहुंचा। तदोपरांत गया से किऊल जाने वाले ट्रेन पर दोनों चढ़ गए एवं एक सुनसान जगह की ताक झांक करने लगे। इसी दौरान अभियुक्त शिवजी ने देखा की बागी बागड़ीहा रेलवे स्टेशन पर कोई भी यात्री नहीं उतरा है एवं प्लेटफार्म भी पूरी तरह से सुनसान था। इसी मौके का फायदा उठाकर दोनों ट्रेन से उतर गए। आरोपी ने मृतिका को एक खंडहर नुमा कमरे में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दिया। लड़की की पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर ईंट से मारकर खराब कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। अंततः नवादा पुलिस के द्वारा इस नृशंस हत्या के गुत्थी को 48 घंटे के अंदर सुलझा लिया गया। इस कांड में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : Nawada में बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, एक जवान जख्मी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Bihar Panchayat Sarkar Bhawan: पंचायत सरकार भवन से ग्रामीणों को राहत,...

Bihar Panchayat Sarkar Bhawan: बिहार में पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवनों को मिनी सचिवालय के...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: महासप्तमी पर CM सम्राट चौधरी ने...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर...

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...