Advertisement
Advertisement

आपसी वर्चस्व में 2 पक्षों के बीच गोलीबारी, एक व्यक्ति जख्मी

नालंदा : नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुए गोलीबारी की घटना घटी है। गोलीबारी में एक व्यक्ति को पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। जबकि एक व्यक्ति मारपीट में जख्मी हुआ है। विकास और विश्वनाथ कुमार के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई । दोनों पक्षों को समझाने गए दिवाकर कुमार के पैर में गोली लग गई। जबकि मारपीट में दूसरे पक्ष से विश्वनाथ कुमार घायल हो गया।

घायल दिवाकर कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि विश्वनाथ कुमार को भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से फर्द बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर छोड़ पत्नी परिवार के साथ हुई फरार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

 

Commercial Advertisment

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana: बिहार की डिजिटल मित्र योजना में...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana, पटना: बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत डिजिटल मित्र योजना से जुड़ने के इच्छुक केंद्र संचालकों के...

Nalanda New Factories: अब गांव में ही मिलेगा काम! नालंदा में...

Nalanda New Factories: बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में नालंदा जिले में दो नई फैक्ट्रियों की...