पुलिस की पिटाई के विरोध में Congress ने किया विरोध प्रदर्शन, अखिलेश सिंह ने कहा…

पटना: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पिटाई के बाद पूरे राज्य में सभी जिला मुख्यालयों पर गुरुवार को बिहार कांग्रेस के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बेरोजगारी, पेपर लीक, बेलगाम अपराध, विशेष राज्य के दर्जे को नकारने, अग्निवीर योजना, बढती महंगाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास समेत हजारों कार्यकर्ताओं को बोरिंग रोड चौराहे पर पुलिस ने पिटाई की थी, उसी के विरोध में राज्य के अधिकांश जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस दुर्भावना के तहत यह कार्रवाई पटना पुलिस ने की है उसके लिए राज्य की एनडीए सरकार की जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है और बिहार की एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार और उनके दोनों उप मुख्यमंत्रियों के इशारे पर पुलिस ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जिसके कारण हमारे अपने सैंकड़ों युवा कार्यकर्ताओं को चोटिल हो गए।

पहले वाटर कैनन, फिर आंसू गैस और अंतिम में लाठीचार्ज की स्थिति बनती है लेकिन यहां बगैर किसी चेतावनी या पूर्व सूचना के सीधे पुलिस ने कार्यकर्ताओं की पिटाई यह बताने के लिए काफी है कि यह प्रतिशोध पूर्ण कार्रवाई थी। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा बल्कि हम और दुगुनी फुर्ती से इस मुद्दे सहित जनहित के मुद्दों पर प्रदर्शन करते रहेंगे। जब हम अंग्रेजों की लाठियों से नहीं डरे हैं तो इन लाठियों से कैसा डर रह जायेगा।

राज्य भर में हुए प्रदर्शनों के बाबत जानकारी साझा करते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि पटना जिला में जिलाधिकारी से परमिशन नहीं मिलने के कारण आज प्रदर्शन नहीं हो सका लेकिन बाकी सभी जिलों में व्यापक रूप में प्रदर्शन हुआ। हमारे अभी भी कई कार्यकर्ता इलाजरत हैं और बेहतर इलाज के लिए कई अस्पतालों में भर्ती हैं। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार और भाजपा ने पटना पुलिस के माध्यम से अपनी खीझ निकाली है और इसका जवाब जनता आने वाले चुनावों में इन्हें जरुर देगी जब युवाओं के मुद्दों को उठाने पर ऐसे बर्बर तरीके से प्रदर्शन को कुचलने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  Patna लौटते ही तेजस्वी नीतीश पर हुए आक्रामक, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Congress Congress Congress Congress

Congress

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...