Bihar BJP की कमान मिलते ही CM से मिले दिलीप जायसवाल, मुलाकात के बाद…

पटना: बिहार भाजपा की कमान मिलते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल एक्टिव हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के अगले ही दिन वे बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद डॉ दिलीप जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा बिहार का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं दी। आपसे मिली शुभकामनाएं मेरे लिए अमूल्य हैं। हम सब मिलकर बिहार की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस दौरान विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह जी भी उपस्थित थे।

बता दें कि भाजपा ने गुरुवार को छः राज्यों और केंद्र शाषित प्रदेशों के प्रभारी के नाम की घोषणा के साथ ही बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष की नाम की भी घोषणा की। भाजपा ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा के अध्यक्ष पद से हटा कर बिहार सरकार में मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा की कमान सौंपी है। उम्मीद जताई जा रही है कि डॉ दिलीप जायसवाल के कार्यकाल में बिहार में भाजपा नई उचाईयों को प्राप्त करेगी।

यह भी पढ़ें-  Bihar Khadi Mall में बिक रहीं है बैम्बू से बनी जीरो वेस्ट राखी

https://youtube.com/22scope

Bihar BJP Bihar BJP Bihar BJP

Bihar BJP

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...