रांची: स्टेशन से बच्ची चोरी मामले में गिरफ्तार सीमा देवी ही गिरोह की सरगना निकली। वो डंगराटोली स्थित एक आईवीएफ सेंटर (IVF Centre) में काम करती थी। मूल रूप से सिमडेगा के बानो की रहने वाली सीमा रांची के अरगोड़ा स्थित चापूटोली मेंरहकर बच्चा चोरी गिरोह चला रही थी।
उसने रांची स्टेशन के समीप फुटपाथ पर मंडराने वाली 2 महिलाओं को अपने गिरोह में शामिल किया था। 25 जनवरी की सुबह 10 बजे जब पुलिस ने रांची स्टेशन से एक दंपती की बच्ची चोरी होने के मामले की जांच शुरू की तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ।
IVF सेंटर की कर्मी निकली बच्चा चोर गिरोह की सरगना –
पुलिस ने सीमा देवी समेत तीन महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में सीमा ने बताया कि आईवीएफ सेंटर में फसेंट आने वाले निःसंतान दंपतियों से वह संपर्क करती थी। उनका कांटेक्ट नंबर लेती और फिर निर्धारित जगह पर पूरी डीलिंग होती थी।
मोटी रकम दिए जाने के बाद दंपती को बच्चा उपलब्ध कराती थी। गिरोह की सदस्य पूनम देवी व पिंकी देवी को बच्चा चोरी करने का जिम्मा दिया जाता था। इस काम के लिए उन दोनों को 1.50 लाख रुपए दिए जाते थे।



















