रांचीः नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षों की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर रांची लौट गए. रांची लौटने के बाद राजेश ठाकुर ने बैठक सफल रहने का दावा किया.
राजेश ठाकुर ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को टास्क दिया है. सभी प्रदेश अध्यक्षों से इस कसौटी पर उतर कर लक्ष्य को पूरा करने की जिम्मेवारी दी गई है. झारखंड में भी 1 नवंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी.
बता दें कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ सत्ता में भागीदार है. झारखंड में पार्टी संगठन में काफी प्रयोग किया जाता रहा है. लगातार अध्यक्षों में बदलाव भी किया जाता रहा. पार्टी संगठन काफी कमजोर मानी रही है.
एक नंवबर से चलेगा सदस्यता अभियान
केन्द्रीय नेतृत्व ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पर बड़ा दाव खेला है. राजेश ठाकुर की दाव भी साख पर लगी हुई है. केन्द्रीय नेतृत्व की आशा झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने की रही है.
देखना होगा कि एक नंवबर से शुरु होने वाले सदस्यता अभियान में कितनी सफलता मिलती है.
केन्द्रीय नेतृत्व ने इसके साथ ही 20 सूत्री और बोर्ड- निगमों में अध्यक्षों को लेकर भी प्रदेश कांग्रेस से काम करने को कहा है. 20 सूत्री, बोर्ड- निगमों में अध्यक्षों और अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं को भरे जाने से कार्यकर्ताओं में सक्रियता आएगी. एक बार यदि कार्यकर्ता सक्रिय हो गए तब केन्द्रीय नेतृत्व की आकाक्षाओं पर खरा उतरना आसान होगा. लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अलग-अलग गुटों में बंटा प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता क्या एक साथ राजेश ठाकुर से साथ खड़े होंगे. क्या आपसी खींचतान पर विराम लग पाएगी. अब तक का अनुभव यह नहीं बताता. लेकिन राजेश ठाकुर जमीन से उठ कर उपर तक पहुंचे है. अब तक राजेश ठाकुर की कोशिश सभी धड़ों को लेकर एक साथ चलने की रही है. इसलिए यह उम्मीद की जा सकती है.
रिपोर्टः शहनावाज
बर्फीली हवाएं करेगी नववर्ष का स्वागत, झारखंड में चलेगी शीतलहरी
Highlights


