Parents से बढ़ कर कोई भक्ति और धर्म नहीं, चंदन अपनी पत्नी के साथ माता पिता को लेकर…

जहानाबाद: आज के मॉडर्न युग में बेटे बहु को मां बाप (Parents) जहां बोझ लगते हैं और वे उन्हें खाना पानी देने में भी अपनी तौहीन समझते हैं वहीं कुछ लोग आज भी श्रवण कुमार की तरह अपने माता पिता की सेवा दिल से करते हुए देखे जाते हैं। ऐसा ही देखने को मिला है जहानाबाद में जहां एक युवक चंदन कुमार केसरी अपनी पत्नी के साथ मिलकर बहंगी में बैठा कर अपने माता पिता को लेकर देवघर में जलार्पण के लिए निकला है।

चंदन अपनी पत्नी रानी कुमारी के साथ एक बहंगी में अपने माता पिता को बैठा कर जब घर से निकले तो देखने वालों की भीड़ लग गई। वहीं लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे। चंदन ने बताया कि उनके माता पिता ने बचपन में उन्हें अपने कंधे पर खूब घुमाया था तो अचानक से मन में हुआ कि क्यों नहीं हम भी उन्हें तीर्थाटन करवाएं। वे लोग चलने में असमर्थ हैं तो हमने उन्हें बहंगी में बैठा कर अपने कंधे पर ही तीर्थाटन करवाने का सोचा और फिर सावन के पवित्र महीने में देवघर में बाबा भोले को जलाभिषेक करवाने की बात मन में आई।

उन्होंने बताया कि उनके फैसले के बाद माता पिता ने पहले तो कंधे पर चलने से मना कर दिया था। उनलोगों का कहना था कि उनका वजन लेकर चलना संभव नहीं है। लेकिन उनके हौसले और गांव के लोगों के समझाने के बाद वे मान गए और फिर अपनी पत्नी के साथ उन्हें लेकर चल दिए हैं बाबा का दर्शन करने और करवाने। चंदन ने कहा कि माता पिता की सेवा बड़ा न कोई धर्म है न पूजा। उनके माता पिता ने कहा कि ऐसा श्रवण कुमार पुत्र ईश्वर सबको दें।

उन्होंने अपनी बहु की भी खूब प्रशंसा की और कहा कि यह बहु के रूप में साक्षात देवी है जो इतनी सेवा करती है और बेटे के साथ मिलकर आज वह भी श्रवण कुमार बन गई। वहीं चंदन की पत्नी रानी ने कहा कि माँ बाप की सेवा से बढ़ कर कुछ नहीं है। मन में आ गया कि माता पिता को तीर्थाटन करवाएं तो भगवान भोला सब मदद करेंगे और हमलोग चल दिए हैं माता पिता को बाबा का दर्शन करवाने के लिए।

यह भी पढ़ें-  CHC में इलाज करवाने आए मरीज के परिजनों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने की मारपीट, वीडियो वायरल

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Parents Parents Parents Parents

Parents

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img