विकास हेमंत सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं- दीपक प्रकाश

धनबादः भाजपा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सराकर पर जोरदार हमला बोला है. दीपक प्रकाश ने कहा है कि झारखंड जगंलराज की ओर बढ़ रहा है. विकास हेमंत सोरेन के एजेंडे का हिस्सा ही नहीं है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल जैसे मुद्दे सरकार की प्राथमिकता में शामिल नहीं है. वह तमाम विभाग जो खुद मुख्यमंत्री के पास है, उसके अधिकारी ही भ्र्ष्टाचार में लिप्त है. लोहा,कोयला,बालू और स्टोन चिप्स की तस्करी में सरकार और जेएमएम से ही जुड़े लोग शामिल है. इन संपदाओं की जम कर लूट हो रही है.

दीपक प्रकाश ने राज सरकार को कानून व्यवस्था पर भी घेरा और कहा कि राज में अब तक 3100 बलात्कार और हत्या के 5.7 के मामले दर्ज किए गए है. यह आंकड़े सरकार को आईना दिखलाने के लिए काफी है.

जबकि दीपक प्रकाश ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जमकर तारीफ की. सिंदरी हर्ल कारखाना शुरु करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया. जबकि पेट्रोल की मूल्यवृद्धि पर राज्य सरकार को निशाने पर लिया. लेकिन जब पत्रकारों ने पेट्रोल के बढ़ते दामों पर सवाल किया तो किसी प्रश्न का जबाव देना उचित नहीं समक्षा.

विद्युत आपूर्ति में अनियमितता के लिए हेमंत सरकार दोषी : बिरंची नारायण

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...