घर में डकैती का प्रयास, अपराधियों ने परिवार वालों पर किया चाकू से हमला

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली नगर परिषद के सरगम सिनेमा रोड में ओमप्रकाश वर्णवाल के घर सोमवार बीती रात करीब दो बजे के करीब सात लोगों ने डकैती का प्रयास किया। परिजनों द्वारा विरोध करने पर डकैतों ने परिवार वालों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें ओमप्रकाश वर्णवाल, अन्नी वर्णवाल और लखन वर्णवाल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज रहमानिया में चल रहा है। हमलावरों ने सभी पर चाकू से हमला किया।

परिवार के एक सदस्य द्वारा एक हमलावर को पकड़कर मोतिहारी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने उसे थाने को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्त से बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। ओम प्रकाश वर्णवाल की पुत्री शिब्बू ने बताया कि घर के बाहर पिधे के दिवाल पर बाहर से बांस रखकर सभी लोग उपर चढ़कर खिड़की के सहारे घर के अंदर प्रवेश किया। इस घटना को अंजाम देने में कुल सात लोग थे। जिसमें एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पकडाया गया एक हमलावर पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गांव बरपुरवां निवासी अकबर अली का पुत्र शाहीद आलम है। कागजी प्रक्रिया पुरी कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा‌। फिल्हाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : मेन रोड में चली गोली, 2 घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...