भारत जीतेगा टी 20 वर्ल्ड कप, पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने की भविष्यवाणी

बेगूसराय : भारतीय टीम टी 20 वर्ल्ड कप जीतेगा. इसकी भविष्यवाण बेगूसराय पहुंचे पद्मश्री पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने की है. सैयद किरमानी ने कहा कि पहला मैच हारने से उन्हें निराशा जरूर हुई है लेकिन अब न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मैच में भारत ही जीतेगा.

उन्होंने विराट कोहली को शुभकामना देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम टी 20 वर्ल्ड कप जीतेगी. दरअसल सैयद किरमानी स्पीच एंड हियरिंग केयर के ब्रांड एंबेसडर हैं आज वह बेगूसराय पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के दौरान मुंह में चोट लगने की घटना को बताते हुए कहा कि उस समय क्रिकेट खेलने में ज्यादा संसाधन नहीं था और खेल के दौरान उनके चेहरे पर बॉल लग गई. जिससे उनकी सुनने की क्षमता घट गई.

उन्होंने कहा कि पहले किसी पार्टी फंक्शन में जाने में भी शर्मिंदगी महसूस होती थी लेकिन जब उन्होंने हियरिंग केयर इस्तेमाल किया तो उन्हें बहुत ही अच्छा लगा. इसके बाद उन्हें हियरिंग एंड केयर का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया. उन्होंने कहा कि जो भी लोग सुनने में कमजोर हैं, उन्हें इस मशीन के लगाने से सुनने की शक्ति हो बढ़ जाती है और वह अच्छे से सुन सकते हैं. दरअसल बेगूसराय काली स्थान चौक पर सैयद किरमानी ने अपने शुभचिंतकों से भी मिले और बैट्स पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया.

रिपोर्ट : श्याम

Big Breaking- मशहूर क्रिकेटर शेन वॉर्न की हृदयाघात से मौत

क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता का निधन, सैन्य परिवारों की करते थे मदद

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...