अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर रही हेमंत सरकार- बाबूलाल मरांडी

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपने अंतिम समय में भी राज्य सरकार ने अपना चरित्र नहीं बदला। जाते जाते भी अन्याय और अत्याचार ही कर रहे हैं। जो 5 साल तक जनता के साथ किया, युवाओं, किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, आदिवासी, दलित पिछड़ों के साथ किया, आज उसी की पुनरावृति सदन के भीतर प्रतिपक्ष के विधायकों के साथ किया।

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रतिपक्ष सवाल सदन में नही पूछे तो फिर कहां पूछें। क्या सदन केवल सत्ता पक्ष के सहारे चलेगा या विपक्ष भी उसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष शामिल है तो फिर सदन में विपक्ष के विधायकों की आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही है। भाजपा और एनडीए विधायक जब सदन के भीतर धरने पर बैठे हैं तो फिर वहां बिजली काट देना, एसी बंद करवा देना ये कहां का न्याय है। आखिर यह सरकार क्या दिखाना चाहती है?

उन्होंने कहा कि 5 साल से भाजपा जवाब मांग रही है, इन्हीं के वादों, घोषणाओं की मांग रही है और ये लगातार भाग रहे हैं। आज अंतिम सत्र है तो फिर कब विपक्ष इनसे जवाब मांगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नियत आज प्रकट हो गई है। ये अपनी नाकामियों से बौखलाहट में हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम इन्हें डरा रहे हैं। एक तरफ राज्य सरकार नए-नए योजनाओं का हवाला देकर जनता को फिर से दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन पुराने वादों को याद कराने पर अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन्हें जनता के सवालों का जवाब देने के लिए सड़क से सदन तक बाध्य करेगी। ये सवालों से भाग नहीं सकते।

Garhwa Train Accident: रेलवे ट्रैक पर Reel बनाना पड़ा भारी, ट्रेन...

गढ़वा में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दौरान 19 वर्षीय युवती रांची चोपन एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में उसके दोनों...

Ranchi Traffic Police: एक दिन में 3116 चालान, बिना हेलमेट के...

रांची में यातायात पुलिस के विशेष अभियान में मंगलवार को मोटरयान अधिनियम उल्लंघन पर 3116 चालान काटे गए। बिना हेलमेट 1311 और नो पार्किंग...

Ranchi Airport: मानसून में घटे हवाई यात्री, 24 अगस्त को सबसे...

 रांची एयरपोर्ट पर मानसून का असर हवाई यातायात पर दिख रहा है। अगस्त में यात्रियों की संख्या घटी और 24 अगस्त को सिर्फ 4959...