अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर रही हेमंत सरकार- बाबूलाल मरांडी

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपने अंतिम समय में भी राज्य सरकार ने अपना चरित्र नहीं बदला। जाते जाते भी अन्याय और अत्याचार ही कर रहे हैं। जो 5 साल तक जनता के साथ किया, युवाओं, किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, आदिवासी, दलित पिछड़ों के साथ किया, आज उसी की पुनरावृति सदन के भीतर प्रतिपक्ष के विधायकों के साथ किया।

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रतिपक्ष सवाल सदन में नही पूछे तो फिर कहां पूछें। क्या सदन केवल सत्ता पक्ष के सहारे चलेगा या विपक्ष भी उसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष शामिल है तो फिर सदन में विपक्ष के विधायकों की आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही है। भाजपा और एनडीए विधायक जब सदन के भीतर धरने पर बैठे हैं तो फिर वहां बिजली काट देना, एसी बंद करवा देना ये कहां का न्याय है। आखिर यह सरकार क्या दिखाना चाहती है?

उन्होंने कहा कि 5 साल से भाजपा जवाब मांग रही है, इन्हीं के वादों, घोषणाओं की मांग रही है और ये लगातार भाग रहे हैं। आज अंतिम सत्र है तो फिर कब विपक्ष इनसे जवाब मांगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नियत आज प्रकट हो गई है। ये अपनी नाकामियों से बौखलाहट में हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम इन्हें डरा रहे हैं। एक तरफ राज्य सरकार नए-नए योजनाओं का हवाला देकर जनता को फिर से दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन पुराने वादों को याद कराने पर अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन्हें जनता के सवालों का जवाब देने के लिए सड़क से सदन तक बाध्य करेगी। ये सवालों से भाग नहीं सकते।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...