MP Deepak Prakash का हमला-हेमंत सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिये हैं…

Ranchi : राजधानी रांची में स्पेशल ब्रांच में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या तथा रांची के महुआटोली में एक वकील की हत्या कर दिए जाने पर झारखंड की राजनीति गर्म हो गई है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

Deepak Prakash : राज्य सरकार ने राज्य की पुलिस को वसूली में लगा रखा है

सांसद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य की राजधानी में आज कोई सुरक्षित नहीं है। सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण बेखौफ होकर अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। राज्य की हेमन्त सरकार में आज पुलिस, वकील, अधिकारी, महिला, जज कोई भी सुरक्षित नहीं है। राज्य सरकार ने राज्य की पुलिस को वसूली में लगा रखा है। जिसका नतीजा है कि यहां आए दिन अपराधी हत्या, बलात्कार, लूट, छिनतई को अंजाम दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih : दीवार गिरने से महिला की मौत, घर के बाहर… 

ऐसा प्रतीत होता है जैसे राज्य सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिये हैं। प्रकाश ने कहा कि राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में एक-एक कर कई आदिवासी युवाओं की हत्या की जा रही है, जबकि मामले में मुख्यमंत्री चुप हैं।  इससे पहले हमने रांची की महिला दरोगा संध्या टोपनो, दुमका की महिला थाना की एक अधिकारी रूपा तिर्की, एक युवा आदिवासी सुभाष मुंडा के रुप में आदिवासी युवाओं को खो चुके हैं।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...