Advertisement
Advertisement

Hazaribagh Breaking : अज्ञात हमलावरों ने नर्सिंग होम संचालक को मारी गोली, मौत…

Hazaribagh Breaking :  हजारीबाग से गोली चलने की खबर आ रही है। हजारीबाग के लाखे मोहल्ले में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। गोली लगने के बाद आनन-फानन में व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

मृत व्यक्ति का नाम परशुराम प्रसाद बताया जा रहा है जो कि चतरा का रहने वाला है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल है। व्यक्ति को गले और चेहरे में गोली मारी गई है। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए हैं।

आज ही मृतक का जन्मदिन था

जानकारी के मुताबिक मृतक लाखे में किराये के मकान में रहता था और विष्णुगढ़ में नर्सिंग होम चलाता था। मृतक के भाई ने दी जानकारी में कहा कि आज ही उसके भाई का जन्मदिन भी था पर आज उसकी हत्या हो गई। कुछ वर्ष पूर्व उसके चाचा की भी हत्या हुई थी। कुछ माह पूर्व उसके भाई पर गोली भी चली थी।

घटना किस कारण हुई ये कहना संभव नहींं है। हालांकि मृतक के भाई ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उसने कहा कि पुलिस की लापरवाही से यह घटना हुई है। उसने कहा कि पिछली बार गोली चलने की घटना की जांच सही से होती तो शायद आज भाई  जिंदा होता।

 

 

 

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...