Indigo के मैनेजर हत्याकांड के आरोपी हुए कोर्ट से बरी, ये है कारण…

पटना: वर्ष 2021 में इंडिगो एयरलाइन्स के मैनेजर रुपेश सिंह के हत्या मामले के सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। बताया जा रहा है कि साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने सभी चार आरोपियों को बरी कर दिया है। हत्या कांड में ऋतुराज समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। मामले में आरोप था कि इंडिगो के मैनेजर रुपेश सिंह की ऋतुराज नामक एक युवक के साथ किसी बात पर कहासुनी और हाथापाई हुई थी जिसके बाद ऋतुराज ने अपने तीन दोस्त छोटू, सौरव और आर्यन के साथ मिल कर उनकी हत्या कर दी थी।

मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवम अविनाश कुमार की अदालत ने सबूत के अभाव में सभी चार आरोपियों को बरी कर दिया। बता दें कि अभियोजन पक्ष ने 18 लोगों की गवाही दिलवाई थी फिर भी आरोप साबित नहीं कर सका जिसके बाद सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। बता दें कि जनवरी 2021 में रुपेश सिंह की हत्या उनके अपार्टमेंट के समीप ही अपराधियों ने गोली मार कर दी थी। वह इंडिगो में पटना एयरपोर्ट पर मैनेजर थे। उनकी हत्या के बाद राजनीतिक जगत के कई दिग्गज हस्तियों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Patna City में लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने दबोचा

Indigo Indigo

Indigo

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...