मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सरकारी स्कूल के नौंवी क्लास के छात्र बंदूक लेकर पहुंचा। क्लास रूम के अन्य छात्र के कनपटी पर सटा डरा रहा था। क्लास रूम में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जिसके बाद स्कूल के अन्य बच्चों को जानकारी मिलते ही शोरगुल शुरू हो गया। फिर स्कूल के प्रधानाध्यापक स्कूल के बच्चों से जानकारी प्राप्त कर नौंवी क्लास पहुंच छात्र को डांटते हुए हथियार को बरमाद कर लिया।
मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियर पंचायत के उत्तक्रमित हाई स्कूल बलुआ के नौवी क्लास के छात्र बंदूक लेकर स्कूल पहुंचा। जहां क्लास रूम के अन्य बच्चों की कनपटी पर सटा डरा रहा था। जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी का महौल कायम हो गया। जिसके बाद प्रधानाध्यापक अभय कुमार क्लास रूम पहुंच बच्चे को डांट फटकार लगाते हुए बच्चे के बैग से हथियार बरामद कर लिया।
यह भी पढ़े : SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जानवरों की हड्डी व चूर्ण बरामद
वहीं प्रधानाध्यापक अभय कुमार ने बताया कि हथियार एयरगन जैसा दिख रहा है। जिसको हरसिद्धि थाना को सुपुर्द किया जाएगा जहां पहचान हो सकेगा कि असली हथियार है या एयरगन है। हरसिद्धि थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली है थाना क्षेत्र के उत्क्रमित हाई स्कूल बलुआ में एक छात्र बंदूक लेकर स्कूल पहुंचा था। जिसे प्रधानाध्यापक द्वारा बरामद कर लिया गया। इस मामले में प्रधानाध्यापक को थाना बुलाया गया है। मामले में तहकीकात की जा रही है, असली हथियार है या एयरगन है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखने से एयरगन जैसा प्रतीत हो रहा है।
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
सोहराब आलम की रिपोर्ट



















