लूटकांड के 4 आरोपी हथियार और लूट के सामान के साथ गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण पुलिस ने चार बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की बाइक, मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के दुलमा गांव निवासी बृहस्पत कुमार उर्फ़ गोलू कुमार, पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के कोरल गांव निवासी राहुल कुमार, चकिया थाना क्षेत्र के पैठनीया निवासी कृष्णनंदन कुमार और मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के फूलार गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में की गई।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार संघ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, चोरी की दो बाइक, चार मोबाइल और एक लैपटॉप जब्त की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गोलू पर मधुबन थाना में एक लूट और एक डकैती तथा कल्याणपुर थाना में एक लूट का मामला दर्ज है। सभी बदमाशों को पुलिस ने एक और अपराध की योजना बनाते हुए हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    महिला की पीट कर हत्या, Police ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

लूटकांड लूटकांड

लूटकांड

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...