Tractor की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत

नालंदा: नालंदा में शनिवार को ट्रैक्टर से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मामला थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अतवलचक गांव की है। मृतक की पहचान थरथरी थाना क्षेत्र के गवसपुर गांव निवासी अवध पासवान के पुत्र कमलेश पासवान के रूप में की गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि ट्रैक्टर से खेत जुताई का काम चल रहा था तभी कमलेश पासवान ट्रैक्टर पर बैठकर एक खेत से दूसरी खेत जुताई के लिए जा रहे थे।

अचानक ट्रैक्टर फिसल गया और 10 फीट गड्ढे में जाकर पलट गया जिसके नीचे कमलेश पासवान दब गए। किसी तरह से उन्हें आसपस के लोगों ने वहां से बाहर निकाला और इलाज के लिए आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी पहुंचाया। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं मौत की पुष्टि के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया परिवार वालों के चित्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया।

मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मामले में थरथरी थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान ट्रैक्टर से दबकर एक मजदूर की मौत की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। इसके उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने दो को दबोचा

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Tractor Tractor

Tractor

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...