टाटा-पटना के बीच 15 अगस्त से दौड़ सकती है ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’

पटना : जमशेदपुर-टाटानगर और पटना के बीच 15 अगस्त से वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ सकती है। इसके लिए शनिवार को ट्रायल रन होना था, लेकिन कुछ कारणों से नहीं हो पाया। अब रविवार या सोमवार को ट्रायल रन हो सकता है। करीब पटना से साढ़े छह घंटे में टाटानगर का सफर पूरा कर सकते हैं। वाशिंग लाइन नंबर एक में ट्रैक्शन तार लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। हालांकि अब तक रेलवे की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

टाटानगर से पटना के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

आपको बता दें कि करीब 22 करोड़ रुपए की लागत से इसमें आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। कर्मचारियों की ट्रेनिंग पूरी कर ली गई है। शनिवार को इसे अंतिम रूप दिया गया। यहां वाशिंग लाइन को भी विकसित किया जा रहा है, ताकि टाटानगर में ट्रेन के कोच की धुलाई और सफाई हो सके। सब कुछ ठीक रहा, तो 15 अगस्त से टाटा से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ सकती है। वैसे अब तक रेलवे की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन रेलवे की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है।

यह भी पढ़े : बिहार को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...