Breaking : कोलकाता निर्भया कांड की मृतका के घर पहुंचीं सीबीआई, पूछताछ को 3 नए संदिग्ध तलब

डिजीटल डेस्क : Breakingकोलकाता निर्भया कांड की मृतका के घर पहुंचीं सीबीआई, पूछताछ को 3 नए संदिग्ध तलब। कोलकाता निर्भया कांड के नाम से सुर्खियों में छाए गत शुक्रवार तड़के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेप और मर्डर का शिकार हुई छात्रा के घर गुरूवार दोपहर सीबीआई की टीमें पहुंची हैं।

सीबीआई ने इस मामले में 3 नए संदिग्धों को पूछताछ के लिए तलब किया है। साथ ही घटना के समय मृत छात्रा के साथ अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर रहे दूसरे जूनियर डॉक्टरों समेत अन्य से भी सीबीआई ने पूछताछ की है। तत्काल सीबीआई के अधिकारियों ने किसी भी निर्णय पर पहुंचने से इंकार किया है और बताया है कि जांच जारी है और जल्द ही सबकुछ साफ हो जाएगा।

फिलहाल सीबीआई अधिकारी मृत छात्रा के मृत माता-पिता से बातचीत कर पूरी घटना के बारे में उनकी बातों को जानने में जुटे हैं ताकि अब तक के जांच में सामने आए तथ्यों व साक्ष्यों में आरोपी या आरोपियों के बारे में कुछ ठोस क्लू मिल सके।

मृत छात्रा के आवासीय इलाके में साढ़े तीन घंटे तक महिलाएं रहीं सड़क पर, मांगा मामले में न्याय

कोलकाता के सोदपुर इलाके में सीबीआई टीमों के पहुंचते ही पूरे इलाके में हलचल देखी गई। सभी की उत्सुकता सीबीआई की ओर से होने वाले आरोपी या आरोपियों के बारे में खुलासे को लेकर है। साथ इस पूरे घटनाक्रम के बारे में भी लोगों की उत्सुकता है कि सीबीआई की जांच में क्या नई बात सामने आने वाली है।

बीते आधी रात को मृत छात्रा के निवास वाले  सोदपुर इलाके में महिलाओं के आंदोलन के तहत भारी भीड़ जुटी थी और न्याय की मांग की गई थी। सभी महिलाओं के लिए भयमुक्त माहौल की मांग कर रहे थे।

रात 11.55 बजे आंदोलन का समय नियत था लेकिन सोदपुर इलाके में बीटी रोड तक बीती रात साढ़े 9 बजे से ही भारी भीड़ जुटने लगी थी जिसमें महिलाओं और बालिकाओं का हुजूम सबसे ज्यादा था। मौके पर भारी संख्या में महिला पुलिस बल के साथ रिजर्व पुलिस फोर्स भी पूरे समय तैनात रही।

देर रात करीब 1बजे तक महिलाओं के कार्यक्रम में समवेत स्वर में मृत छात्रा के लिए न्याय की मांग की गई एवं आरोपी के लिए ऐसी सजा की मांग की गई कि आइंदा कोई किसी बालिका या महिला पर गलत नीयत लाए तो रुह कांप जाए।

आरजी कर अस्पताल में आधी रात को आंदोलन की आड़ में भीड़ ने किया तांडव

बीते आधी रात को कोलकाता की सड़कों पर ‘रात हमारी है’ आंदोलन के तहत सड़कों पर महिलाएं उतरीं तो घटना से नाराज भीड़ का एक बड़ा तबका आरजी कर अस्पताल के पास हिंसक हो उठा।

बीते आधी रात यानी करीब रात के 12 बजे आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने से महिलाओं का हुजूम शंखध्वनि करते हुए अपनी मांगों का पोस्टर लहराते हुए विरोध जुलूस निकालते हुए गुजर ही रहा था कि तभी अचानक लाठियों और लोहे के रॉड हाथों में लिए एक अलग भीड़ पूरी नाराजगी में भरे अंदाज में वहीं पर पहुंचीं और अस्पताल की ओर पुलिस द्वारा बनाए गैरी बैरीकेड को तहस-नहस करते हुए उसके ऊपर चढ़ी।

फिर तो शुरू हुआ नाराज भीड़ का भयंकर तांडव। पुलिस वाले सामने मिले तो भीड़ ने उन्हें ही धुन दिया और इमरजेंसी वार्ड, ईएनटी समेत तमाम विभागों में तोड़फोड़ की गई जिससे वहां विरोध कर रहे मेडिकल छात्र-छात्राओं के साथ भरती मरीज और उनके तीमारदार भी जान बचाने को भागते नजर आए।

करीब घंटे भर बाद पुलिस ने जैसे-तैसे हालात को काबू किया। तांडव के घंटों बाद अब कोलकाता पुलिस ने बीती रात हुए बलवे में शामिल रहे 50 उपद्रवियों के फोटो वीडियो फुटेज से मिले साक्ष्य के आधार पर जारी कर दिए हैं और उनकी गिरफ्तारी में आम जन का सहयोग मांगा है।

प्रदर्शनकारी छात्रों से बोले राज्यपाल- आपके साथ हूं और आपको न्याय मिलेगा, निश्चिंत रहें

राज्यपाल सीवी आनंद बोस गुरूवार की सुबह अचानक तांडव स्थल यानी आरजी कर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे और बीते आधी रात को मचे तांडव के बाद के हालात का जायजा लिया। साथ ही छात्रा की मौत के बाद से परिसर में आंदोलन कर रहे मेडिकल विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनसे सीधी बातचीत भी की।

मेडिकल छात्रा की मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने राज्यपाल को घेर लिया और उनसे उनकी ओर से इस मामले में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में सवाल दागने शुरू किए और बीती रात हुए तांडव के बारे में भी सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के बारे में में जानना चाहा।

राज्यपाल ने छात्रों को शांत कराते हुए कहा कि – ‘मैं आपके साथ हूं। आपको न्याय मिलेगा। हम सभी आपके साथ है। हम सभी को इस मामले में मिलकर काम करना होगा।…फिलहाल हमें हालात को देखने और समझने दीजिए कि बीती रात क्या हुआ, किसने किया और कौन लोग थे। उसके बाद फिर आपसे वार्ता करूंगा और आपके विचारों को सुनने और जानने के बाद ही हम कोई कदम उठाएंगे, इतने के लिए निश्चिंत रहें’।

कोलकाता निर्भया कांड की पीड़िता के रिहायशी इलाके में सड़कों पर आधी रात को न्याय की मांग को उमड़ी महिलाएं।
कोलकाता निर्भया कांड की पीड़िता के रिहायशी इलाके में सड़कों पर आधी रात को न्याय की मांग को उमड़ी महिलाएं।

कोलकाता पुलिस को है शक – तांडव करने वालों में  आसपास के इलाके वाले ही

कोलकाता शहर में बीते आधी रात को गत शुक्रवार के तड़के मेडिकल छात्रा के रेप और मर्डर से नाराज महिलाओं ने छात्रा रिमझिम सिंह के आह्वान पर ‘रात हमारी है’ आंदोलन के तहत सड़कों पर उतरकर विरोध मार्च किया था। कोलकाता शहर में यादवपुर, एकेडेमी आफ फाइन आर्टस, कॉलेज स्ट्रीट, नागेरबाजार, श्यामबाजार, दमदम, बेहाला, गरिया आदि इलाकों मे महिलाएं, बालिकाएं और गृहणियां भी आंदोलन में शरीक होने को सड़कों पर उतरी थीं।

इसी बीच आरजी कर अस्पताल के पास भी महिलाओं का विरोध जुलूस निकला। ‘वी वांट जस्टिस’ और ‘न्याय चाहिए’ वाले नारे लिखे टी शर्ट और सैंडों गंजी पहने नाराज युवकों की जिस भीड़ तांडव मचाया, उसमें घटना के विरोध में प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी शामिल नहीं थे और ना ही ‘रात हमारी है’ आंदोलन में शामिल महिलाओं का मौन समर्थन करे लोगों का हुजूम शामिल था।

ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आरजी कर अस्पताल में घटना की नाराजगी की आड़ में महिलाओं के आंदोलन को मुखौटा बनाकर तांडव करने वाले कौन थे। इसी सवाल का जवाब ढूंढ़ने के क्रम में पुलिस को कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं।

उनमें से पहला तो यह कि तांडव करने वाले अराजक तत्व थे और वे किसी के बेहिसाब उकसावे पर अचानक महिलाओं के लोकतांत्रिक विरोध मार्च को ढाल बनाकर उतरे थे और उन्हीं लोगों ने तांडव मचाया लेकिन जब तक पुलिस संभली तब तक वे मौके से ‘रात हमारी है’ आंदोलनकारी महिलाओं की आड़ में छुपकर मौके से भाग निकले।

तांडव के थमने के घंटों बाद अब वीडियो फुटेज को खंगाले जाने पर मिला है कि उपद्रव करने वाले अधिकांश लोग आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के आसपास के ही थे।

इनमें से अधिकांश दमदम, टाला, सिंथी और दक्षिणदाड़ी इलाके के कुछ लोग चिन्हित भी हुए हैं और पुलिस उनकी तलाश में भी जुट गई है लेकिन इस समय वे सभी भूमिगत हो गए हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!