Breaking : हजारीबाग में डॉक्टर की पिटाई के बाद बिगड़ा माहौल…

Breaking

Hazaribagh : कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भी फिर से असर दिखा है। शेख भिखारी अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज के मौत होने के बाद अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण हो गया है।

Breaking : डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी धरने पर बैठे हुए थे

मिली जानकारी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या को लेकर झारखंड सहित कई राज्य में डॉक्टर अस्पताल परिसर में सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। आज हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में जहां एक तरफ डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मी धरने पर बैठे थे, तो वहीं दूसरी तरफ एक गंभीर अवस्था में पहुंचे अस्पताल में मरीज की मौत के बाद अस्पताल परिसर में स्थिति तनाव पूर्ण हो गया।

विरोध प्रदर्शन हुआ उग्र, डॉक्टर ने इमरजेंसी सेवाएं भी रोकी

एक डॉक्टर ने बताया कि मरीज की जांच करने के लिए डॉक्टर जैसे ही मरीज के वार्ड पहुंचे उसके कुछ ही देर बाद मरीज की मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और डॉक्टर के साथ पिटाई कर दी। मारपीट की घटना को लेकर डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों के बीच स्थिति तनावपूर्ण देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही ओपीडी सेवा के साथ इमरजेंसी सेवा पूर्ण रूप से बंद हो गई तो वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में सेवा बंद होने से मरीज के बीच गहरा संकट देखने को मिल रहा है।

Breaking : इलाज के लिए दर-दर भटकते दिखे मरीज

ऐसी घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉक्टर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से इन सभी का हड़ताल लगातार जारी है और यह सभी धरने पर बैठे हैं। लेकिन अब तक जिला प्रशासन की कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची है। आज स्थिति तनावपूर्ण एवं डॉक्टर के साथ मारपीट के बाद पुलिस अस्पताल परिसर पहुंची और मारपीट करने वाले 3 शख्स को अपने साथ पड़कर थाना ले गई है। इधर स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टर को समझाकर मामले को शांत करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

Also Read : Breaking : हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे बरही विधायक उमाशंकर अकेला

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट—–

Dhanbad Vikas Mahadharna: बारिश भी नहीं रोक सकी धनबाद की आवाज,...

Dhanbad Vikas Mahadharna: कोयले से समृद्ध इस इलाके के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर बुधवार को 'धनबाद विकास मंच' के बैनर तले रणधीर वर्मा...

Bhagalpur Snake Bite News: टीवी देखते-देखते सो गई बच्ची, सुबह हाथ...

Bhagalpur Snake Bite News: बांका ज़िले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतर गाँव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ 14 साल की आदित्य...

मुख्यमंत्री ने पटना के 3 गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण व विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के भद्र घाट, महावीर घाट एवं नौजर घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास परियोजनाओं का शिलापट्ट अनावरण...