Nalanda में मुखबिरी के शक में बदमाशों ने युवक की कर दी हत्या, 5…

नालंदा: नालंदा में बदमाशों ने एक युवक की पीट कर हत्या कर दी साथ ही मृतक के बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। घटना नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के नेवाजीबीघा गांव की है। मृतक की पहचान गणेश कुमार के रूप में की गई। युवक की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान गणेश कुमार के रूप में की गई। मामले में परिजनों ने बताया कि यहां साइबर क्राइम का बड़ा अड्डा है और साइबर अपराधियों ने मुखबिरी के शक में युवक का अपहरण कर लिया।

इसी दौरान अपराधियों ने उसकी पिटाई की। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने बेरहमी से पिटाई करते हुए युवक की आंख फोड़ डाली साथ ही हाथ भी तोड़ दिया और शव को घोड़ा घाट इलाके में फेंक दिया। मामले में थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामले की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को हिरासत में लिया गया है साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Vidyapeeth Academy के 12 वर्ष पूरे, निदेशक ने खुशी जताते हुए कहा…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda

Nalanda

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...