लड़की को बहन के देवर से था प्यार, घरवालों ने अधेड़ से तय कर दी शादी, भाग गई प्रेमी के घर

बेतिया : बेतिया के नरकटियागंज में एक अनोखी शादी का गवाह नगर का प्रचलित गोपाला ब्रह्मस्थान रहा। यहां एक प्रेमी जोड़े को समाजिक कार्यकर्ताओं ने शादी करा दी। हालांकि दोनों की शादी में सुबह से ही अड़चनें लगी रही। पहले पुलिस ने दोनों को पकड़ा और लंबी पूछताछ की। जब पुलिस को मालूम हो गया कि दोनों बालिग है और दोनों अपने मर्जी से शादी करना चाहते हैं तो दोनों के परिवार वालों के सहमति से दोनों को छोड़ दिया गया उसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता आगे आएं और विधि-विधान से गोपाला ब्रह्म स्थान स्थित मंदिर में दोनों की शादी रचा दिए। शादी में लड़के के परिवार के सभी लोग शामिल थे लेकिन लड़की वाले इस शादी से नाराज दिखे और शादी में शामिल होने से इंकार कर अपने घर चले गए। शादी में समाजसेवी वर्मा प्रसाद, नगर उप सभापति प्रतिनिधि संतोष राज, लड़के के पिता रामानंद तिवारी माता गुड़िया देवी और भाई विक्की तिवारी समेत मुहल्ले के दर्जनों लोग शामिल हुए। विसूनपरवा गांव निवासी पंडित शेषमणी तिवारी ने दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न कराया।

वहीं मामले मे बताया जाता है कि नगर के वार्ड संख्या-11 प्रकाश नगर निवासी रामानंद तिवारी के बड़े बेटे की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व रामनगर के रतनपुरवा निवासी अशोक पांडेय की बेटी से हुई है। जिस वजह से उनका छोटा बेटा विशाल का अपने भाभी के घर आना जाना था। इसी बीच उसे अपने भाभी की छोटी बहन शिवानी से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों का प्रेम-प्रसंग लगभग छह माह से चल रहा था। जब इस बात की जानकारी परिजनों को लगा तो दोनों की शादी तय कर दी।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि फिर कुछ दिन बाद लड़की के परिजनों ने उत्तर प्रदेश के एक अधेड़ व्यक्ति से उसकी शादी तय कर दी। शादी के एवज में लड़की के परिजनों ने लड़का पक्ष से 50 हजार रुपए भी ले लिए जब लड़की को इस बात की जानकारी हुई तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। जिसके बाद उसके परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे। किसी तरह वहा से भागकर नरकटियागंज अपने प्रेमी के घर पहुंच कर सारी बात बताई, उसके बाद लड़की के परिजनों को सूचना दिया गया। सूचना पर उसके घरवाले भी आ गए लेकिन उन्होंने पुलिस को गलत मैसेज देकर दोनों को पकड़वा दिया। लड़की ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि वह बालिग है अपने बहन के देवर से प्यार करती है, अपनी मर्जी से शादी कर रही है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। शादी के बाद दोनों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पुलिस को धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़े : विद्यालय में साफ-सफाई एवं रखरखाव में प्रधानाध्यापक की लापरवाही आई सामने, ग्रामीणों ने DEO को दिया आवेदन

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...