Smack
पटना: बीते 10 अगस्त को राजधानी पटना के दुजरा इलाके में एक व्यक्ति के हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मामले में सिटी एसपी सेंट्रल चंद्रप्रकाश ने बताया कि हत्या मृतक के घर में रहने वाले दो किरायेदारों ने नशाबाजी के दौरान गला दबा कर दी और उसके घर से जेवरात लेकर फरार हो गए।
मामले में उन्होंने बताया कि हत्याकांड की जानकारी के बाद पुलिस जांच में पता चला कि उसके घर में एक स्वर्ण व्यवसायी का पुत्र किरायेदार के रूप में रह रहा था जो कि हत्या के बाद से गायब है। पुलिस ने जब उसके मोबाइल का लोकेशन ट्रैक किया तो पता चला कि हत्या की रात से ही वह गतिमान है। पुलिस ने शक के आधार सीतामढ़ी से गोलू उर्फ़ शिवम सर्राफ को और मृतक के एक अन्य किरायेदार यशराज को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे तीनों अक्सर मृतक के घर में बैठ कर नशा करते थे।
घटना की रात भी मृतक और यशराज ने स्मैक का सेवन किया था जबकि गोलू ने स्मैक नहीं लिया। इसी दौरान मृतक ने गोलू के साथ किसी बात पर गाली गलौज की जिसके बाद दोनों ने मिल कर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए दोनों ने थिनर से उसके गले को साफ कर दिया। इसके साथ ही पहचान कर उसके घर में रखे जेवर की चोरी कर ली जिसे वह अपने स्वर्ण व्यवसायी पिता को गांधी मैदान में बुला कर बेच दिया।
जेवर बेचने के बाद गोलू ने दो लाख सत्तर हजार रूपये अपने पास रखे जबकि यशराज को 83 हजार रूपये दिए। इसके बाद वे लोग पहले नेपाल गए और फिर वहां से लौट कर सीतामढ़ी में रहने लगे। उन लोगों ने प्लान बना कर रखा था कि एक महीना के बाद कमरा खाली कर देंगे। इसके बाद पुलिस ने जेवर गलाने और बेचने में सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने गोलू के पिता को भी आरा से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गोलू के पिता बलराम प्रसाद के पास से ज्वेलरी तौलने वाला यंत्र, गलाया हुआ सोनाा और चांदी जैसा चूर्ण के साथ ही 3 मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Manan Mishra को राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर गया में वकीलों में हर्ष
पटना से चंदन तिवारी से रिपोर्ट
Smack Smack Smack Smack
Smack



















