झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई: सात गिरफ्तार, 14 जगहों पर छापेमारी

रांची:झारखंड एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वाड) ने राज्य में एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन के दौरान अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) के सात आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

इस सफल अभियान के तहत एटीएस की टीम ने लोहरदगा और लातेहार सीमा पर स्थित हिंजला, हजारीबाग के पेलावल समेत अन्य कई जिलों में 14 जगहों पर छापेमारी की।

गिरफ्तारी के दौरान लोहरदगा से एक आतंकी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ जारी है, और उम्मीद की जा रही है कि एटीएस जल्द ही इस मामले का पूरा खुलासा करेगी। हालांकि, इस गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार, अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) आतंकी संगठन का अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के साथ संबंध है। 2014 में स्थापित, यह प्रतिबंधित आतंकी संगठन अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, बर्मा और बांग्लादेश में सक्रिय है।

रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, और गिरिडीह जैसे सात जिले आतंकवादी संगठनों के स्लीपर सेल के लिए ठिकाना बन चुके हैं।

इन जिलों में पिछले 13 वर्षों में आतंकवादी संगठनों के 26 स्लीपर सेल गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जो राज्य में आतंकी गतिविधियों की साजिशों का रोड-मैप तैयार कर रहे थे।

JCECEB NEET UG 2026: स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका,...

 JCECEB ने NEET UG 2026 की झारखंड स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका दिया है। अभ्यर्थी 23 सितंबर शाम 6 बजे तक श्रेणी...

Dhanbad Crime: भूली मोड़ पर फहीम खान के भाई पर फायरिंग,...

 धनबाद के भूली मोड़ पर बाइक सवार अपराधियों ने फहीम खान के भाई नसीम खान उर्फ सानू पर फायरिंग की। गोलीबारी में किशोरी समेत...

Jharkhand Mineral Bill: खनिज संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती...

झारखंड सरकार एमएमडीआर संशोधन कानून 2026 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में है। सरकार के अनुसार इससे राज्य को करीब 14...