आमजन रहेंगे किसके भरोसे जब Patna में पुलिसकर्मी ही नहीं हैं सुरक्षित

पटना: राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे कर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। इस बार अपराधियों ने पुलिस को उनके ही घर में चोरी कर एक बड़ी चुनौती दे डाली है। अपराधियों ने राजधानी पटना में एक पुलिसकर्मी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया और करीब पांच लाख रूपये के जेवर समेत कई सामान की चोरी कर ली।

घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित जमुना अपार्टमेंट के समीप की है जहां अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी के घर को अपना निशाना बनाया और फ्लैट से करीब पांच लाख रूपये के गहना के साथ ही कई अन्य बहुमूल्य चीजों की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि फ्लैट के लोग कहीं गए हुए थे और फ्लैट खाली था।

मामले में पीड़ित की मानें तो चोरों ने घर में रखा लाइसेंसी हथियार छोड़ दिया है जबकि अन्य सामान और जेवरात की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    West Bengal की घटना पर पटना की छात्राएं उतरी सड़क पर, बनाया मानव श्रृंखला

पटना से चंदन तिवारी से रिपोर्ट

Patna Patna

Patna Patna

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...