लोक स्वास्थ्य के कार्यपालक अभियंता के आवास पर बीजेपी नेता का हंगामा

सहरसाः भाजपा नेता और आरटीआई कार्यकर्ता चंदन सिंह और उनके भाई रोशन सिंह ने कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, सहरसा सुनील कुमार ‘सुमन’ के आवास पर देर रात गए हमला और गाली गलौज किया.

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता चंदन सिंह के भाई पीएचडी कार्यालय में संवेदक है.

चंदन सिंह पर आरटीआई का दुरुपयोग कर अधिकारियों को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है.

vlcsnap 2021 11 05 20h20m37s135 22Scope News

कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ‘सुमन’ ने बताया कि चुनावी कार्य से लौट कर सो रहे थें.

रात को आवास के बाहर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की आवाज आने लगी.  जानकारी मिली चंदन सिंह और उनके भाई रोशन सिंह आवास पर हंगामा कर रहे है, गाली गलौज की जा रही है.

भयभीत होकर डीएम को फोन किया. डीएम की ओर से  मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन जब तब पुलिस आती तब तक सभी भाग चुके थे.

इनकी मंशा दबाव बनाकर गलत बिल पास करवाने की थी.

मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई जा चुकी है.

जबकि सतीश कुमार,कैशियर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, सहरसा का कहना है कि आरोपी भाजपा नेता और आरटीआई कार्यकर्ता है.

इनके द्वारा हमेशा विभागीय कार्य में हस्तक्षेप किया जाता है. इनके दंबगई से पूरा कार्यालय परेशान रहता है.

विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जाती है.

रंगदारी की मांग की जाती है. विरोध करने पर स्थानांतरण की धमकी दी जाती है.

सदर थानाध्यक्ष के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

रिपोर्टः राजीव झा

 

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...