Commercial Advertisment

ISKCON Temple में भीड़ हुई अनियंत्रित, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

पटना: आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी है और पूरे देश में कृष्णाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना के इस्कॉन मंदिर में सुबह से भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है। भीड़ के बीच सुरक्षा के दृष्टि से भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है लेकिन पुलिस बल के ऊपर भीड़ भारी पड़ रही है। सोमवार की शाम इस्कॉन मंदिर के बाहर भीड़ अनियंत्रित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

भीड़ मंदिर के बाहर सड़कों पर खड़ी है और मंदिर में दर्शन के लिए घुसने के लिए भीड़ सामने खड़ी थी। मंदिर में प्रवेश करने की कोशिशों के बीच भीड़ अनियंत्रित हो गई जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ काफी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई गई है। भीड़ में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए महिला पुलिस बल को सादे लिबास में तैनात किया गया है। वहीं उन्होंने भगदड़ की स्थिति के सवाल पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, भीड़ अधिक है और उसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      LJPR MP अरुण भारती ने कांग्रेस पर साधा निशाना, मांझी को लेकर कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

ISKCON Temple ISKCON Temple

ISKCON Temple

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...