Breaking : सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा-चुनाव जीतने के बाद अगले 5 साल में हर घर में एक-एक लाख देंगे और…

Breaking

Saraikela : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के गढ़ सरायकेला के गम्भरिया में सीएम हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग जहरीला बीज बोने पर लग हुए हैं। ये लोग जब खुद बीज नहीं बो पाए तो इसके लिए छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और असम से आदमी भेज रहे हैं। इस राज्य के सारे अल्पसंख्यक समुदाय इनको बांग्लादेशी घुसपैठिये लगते हैं।

ये लोग आदिवासी हितों की बात करता है। आजतक बीजेपी के एक भी नेताओं ने आदिवासी दिवस पर ये लोग किसी को भी बधाई तक देना मुनासिब नहीं समझता है। 20 सालों में आज तक किसी ने आदिवासी महोत्सव नहीं मनाया। पर आदिवासी-मूलवासी की सरकार बनते ही हर साल 9 अगस्त को दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव मनाया जाता है।

Breaking : शुरु से ही सरकार गिराने लगे हैं ये लोग

जब से हम सरकार बनाए हैं तभी से ये लोग सरकार गिराने के प्रयास में लगे हुए हैं। ईडी, सीबीआई के नाम पर सरकार गिराने का प्रयास कर रहे हैं। कई राज्य इसके उदाहरण हैं जहां ये लोग नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर इनको जेल में डाल दिया है। इन लोगों ने गलत आरोप लगाकर मुझे भी जेल में डाल दिया था। हमको भी खदेड़ता रहा। इनको लगता है कि इस देश का आदिवासी बोका है।

हमलोगों ने एक-एक कदम आगे बढाए और जड़ें मजबूत करेंगे। आने वाली पीढ़ी मजबूती के साथ महिलाओं को सशक्त बनाएंगे। कई योजनाओं को धरातल में लाने के लिए हमारे अफसरो ने गांव-गांव जाकर गांव की निरीक्षण किया और आपके समस्या का  समाधान करने के लिए लगे रहे। हमारी सरकार रांची हेडक्वाटर से नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से चलती है।

Breaking : दीया लगाकर ढूढने से भी राज्य में  बिना पेशन के बुजुर्ग नहीं मिलेंगे

हमारी सरकार ने 4 साल में 40 लाख लोगों को पेंशन दिया है। बुजुर्ग पेंशन के लिए दफ्तरों का चक्कर काटता गया दलाल सारे पैसे खा गए। दीया लगाकर ढूढने से भी बिना पेशन के बुजुर्ग नहीं मिलेंगे। मंईयां योजना से राज्य की 48-50 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही है। वादा करते हैं 5 साल में हर घर में एक-एक लाख देंगे। किसी के पास भीख मांगने की नौबन नहीं आएगी। हर गरीब को साल मे 2 बार कपड़ा देंगे।

सावित्रीबाई फुले योजना से अबतक 9 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हैं। ये लोग तो बस आए दिन हिन्दू-मुस्लिम कराकर लोगों को आपस में लड़ाती है। कोई योजना नहीं है जो राज्य के हर एक घर का दरवाजा खटखटाया है। हमारे विपक्ष के लोग अपनी रोटी सेंकने में लगे हुए हैं। ये झारखंडियों का खून है जो इतना आसानी से नहीं टूटेगा।

ये भी पढ़ें- Giridih : बारिश से गिरी दीवार, मलबे में दबकर शख्स की मौत, एक घायल… 

आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी जैसे नापाक इरादे रखने वालो को मुंहतोड़ जवाब दूंगा। ये लोग गलत आरोप लगाकर हमे दिग्भ्रमित कर रहे हैं। हमारे राज्य के खनिज संपदा से सिर्फ देश के व्यापारियों का जेब भरा है। हमारा हक नहीं दोगे तो हम छीन लेंगे। विरोधी चाहते हैं कि गरीब भूख से मर जाएं पर व्यापारी भूख से नहीं मरना चाहिए। कैसे लेंगे अधिकार, लड़के लेंगे अधिकार।

 

Bihar Highway Patrol: 58 नए गश्ती वाहन रवाना, हादसे के बाद...

Bihar Highway Patrol, पटना: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों की सुरक्षा और दुर्घटना के बाद त्वरित मदद पहुंचाने के लिए बिहार सरकार ने...

Bihar Rain Alert: गंडक-बागमती-कोसी को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, जानें...

Bihar Rain Alert, पटना: नेपाल के तराई क्षेत्र में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बीच बिहार में प्रशासन...

PMCH OPD News: OPD बंद होने की खबर को अस्पताल ने...

PMCH OPD News, पटना: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में OPD सेवा बंद होने और जूनियर डॉक्टरों के काम रोकने से मरीजों को...