जंगली हाथियों ने गांव में मचाया आतंक, घर को किया क्षतिग्रस्त

जारी. जंगली हाथियों ने गांव में आतंक मचाकर घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।जानकारी के अनुसार, जारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जरडा पंचायत के मंगरुतला गांव में बीती रात दो जंगली हाथियों ने घुस कर गांव के गरीब किसान प्रसाद खेरवार के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घर की दीवार को गिराने के बाद हाथियों ने घर में रखे अनाज को भी चट कर दिया।वहीं पीड़ित प्रसाद खेरवार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रात लगभग 12 बजे जंगली हाथी आया तथा मेरे घर की दिवार को क्षतिग्रस्त करने लगा। घर की दीवार गिरने की आवाज सुनकर जब मैं उठा तो देखा कि दो जंगली हाथी मेरे घर की दिवार को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। तब मैं हल्ला करने लगा तो ग्रामीण उठे जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से रात्रि में ही बड़ी मशक्कत से हाथी को भगाया गया।

वहीं पीड़ित ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की। उसने कहा कि उसके पास बरसात में खाने के लिए जो कुछ आनाज था, उसे गजराजो ने खा लिया, जिससे उसके पास अपने परिवार के भरण पोषण की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है।

सुंदरम केसरी की रिपोर्ट

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...