डीजे बजाने से रोकने पर पथराव और फायरिंग, थानाध्यक्ष समेत तीन घायल

गया : डीजे बजाने से रोकने पर पथराव और फायरिंग, थानाध्यक्ष समेत तीन घायल : टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरतारा बाजार में

शनिवार की शाम गोली लगने से टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. साथ में एक सैप जवान कृष्णदेव

शर्मा को भी माथे में गंभीर चोट लगी है. थानाध्यक्ष को पीएचसी में ईलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया,जहां इलाज

किया जा रहा है. वहीं सैप जवान का ईलाज पीएचसी में किया जा रहा है.

एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार गश्ती में थे,और बरतारा बाजार में लक्ष्मी की प्रतिमा

विसर्जन कर डीजे बजाकर लौट रहे थे. तभी डीजे बजाने से रोकने के क्रम में लोगों ने पुलिस बलों पर रोड़े-पत्थर चलाना शुरू कर दिया.

बाद में अंधेरा का फायदा उठाकर थानाध्यक्ष पर किसी ने गोली चला दिया, एसएसपी ने बताया कि कुछ लोगों को चिन्हित किया

गया है उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष खतरे से बाहर है.

वही मगध मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक पीके अग्रवाल ने बताया कि थानाध्यक्ष खतरे से बाहर हैं पैर में गोली लगी है जिन का

इलाज किया जा रहा है. माहौल तनावपूर्ण पर नियंत्रण में है .

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...