Ranchi : बीजेपी चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज, प्रत्याशियों के नाम पर लग सकती है मुहर…

Ranchi : बीजेपी के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण होने वाला है। आज बीजेपी के चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक राजधानी रांची के हरमू बाइपास रोड स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी। यह बैठक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में होगी।

Ranchi : शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा रहेंगे मौजूद

चुनाव समिति की बैठक में मुख्य रुप से चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी शामिल होंगे। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद सह केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, सांसद दीपक प्रकाश, भानू प्रताप शाही और समीर उरांव सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Ranchi : अब हेमंत केकरा चचा बोलतू, सब तो गेलैं… 

कई नामों पर बन सकती है सहमति

बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा की जाएगी। इस बैठक में कई प्रत्याशियों के नामों पर मुहर भी लग सकती है। बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों का चयन कर उन नामों को केन्द्रीय चुनाव समिति के भेजा जाएगा। केन्द्रीय चुनाव समिति के द्वारा ही इन नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img