Advertisement
Advertisement

जमुआ में संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

गिरिडीह. जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के बड़ाडीह गांव में संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

जमुआ में संपत्ति विवाद में भाई की हत्या

परिजनों ने बताया कि चारों भाइयों के बीच मौखिक रूप से संपत्ति का बंटवारा किया गया था। इस बंटवारे के बाद मृतक ताजू अंसारी अपने हिस्से में दीवार दे रहा था। काजू के इस काम से उसके एक भाई और उसकी पत्नी नाराज हो गए, जब ताजू शौच के लिए जा रहा था, तभी उसके भाई और भाभी ने मिलकर उसे पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल ताजू को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का कहना कि यदि नाराजगी थी तो बैठकर बात की जा सकती थी, लेकिन इस तरह से किसी की जान ले लेना, गलत है।

पीड़ित परिवार ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही जमुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हैl

जमुआ से पंचानंद राय की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...