महिला के घर पर Firing मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को दबोचा

पश्चिम चंपारण: बेतिया में पुलिस ने बीते दिनों एक महिला के घर पर हुए गोलीबारी मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र के कुड़ियां कोठी वार्ड 11 निवासी नौशाद अंसारी और मनुआपुल थाना क्षेत्र के श्रीनगर ओझा टोला निवासी छोटू पटेल के रूप में की गई।

मामले में एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि आरोपी नौशाद अंसारी की एक वर्ष पहले छावनी मोहल्ले की एक लड़की से शादी तय हुई थी जिससे नौशाद फोन पर बात करता था लेकिन उसकी शादी दो वर्ष पहले टूट गई थी। शादी टूटने से नौशाद नाराज चल रहा था और उसने ही लड़की के घर पहुंच कर गोली बार की। गोलीबारी के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 खोखा भी बरामद किया था। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली बारी के आरोपी की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   World Food India 2024 की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की समीक्षा

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Firing Firing

Firing

Highlights

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img