SP and DIG स्तर के 14 आईपीएस अधिकारियों का किया गया फेरबदल

358
SP and DIG
SP and DIG स्तर के 14 आईपीएस अधिकारियों का किया गया फेरबदल
Advertisment

पटना: आईपीएस आलोक राज के बिहार पुलिस का मुखिया पद संभालते है बिहार में आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इन अधिकारियों में एसपी से लेकर आईजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों के फेरबदल को लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार मुजफ्फरपुर के आईजी शिवदीप लांडे को पूर्णिया का आईजी बनाया गया है।

Advertisment

लांडे के पास सारण के डीआईजी का भी अतिरिक्त प्रभार था जहां अब नए डीआईजी की नियुक्ति कर दी गई है। दरभंगा के डीआईजी बाबू राम को मुजफ्फरपुर का डीआईजी बनाया गया है। पूर्णिया के डीआईजी विकास कुमार को बेगूसराय का डीआईजी बनाया गया है जबकि नीलेश कुमार को सारण का डीआईजी बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए शालीन को बीएमपी का आईजी बनाया गया है आईजी हेडक्वार्टर्स राकेश राठी को आईजी ट्रेनिंग के पद पर तैनात किया गया है।

पुलिस मुख्यालय में तैनात आईजी ट्रेनिंग राजेश कुमार को दरभंगा का आईजी बनाया गया है। पोस्टिंग के लिए इंतजार कर रहे पंकज कुमार राज को नागरिक सुरक्षा का एसपी बनाया गया है। बेगूसराय के डीआईजी राशिद जमा को पुलिस हेडक्वार्टर में डीआईजी प्रशासन बनाया गया है जबकि स्पेशल ब्रांच के डीआईजी अभय कुमार लाल को सीआईडी के राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का डीआईजी बनाया गया है। नागरिक सुरक्षा के एसपी विजय प्रसाद को एआईजी प्रशिक्षण बनाया गया है और पोस्टिंग के लिए वेट कर रहे दयाशंकर को ईआरएसएस का एसपी बनाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      अब शिकायतकर्ता को Jaanch App से प्रगति की मिलेगी सीधी जानकारी, ट्रायल शुरू

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

SP and DIG SP and DIG SP and DIG

SP and DIG

Advertisement