रांची : रिम्स का जर्जर लिफ्ट हादसे का एक बड़ा कारण बन गया है. ताजा घटना रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग की है. जहां न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती मरीज को देखने आए बंगाल के झालदा के उत्तम कुमार हादसे का शिकार हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को लिफ्ट में चढ़ने के दौरान यह हादसा हुआ है. घटना में उत्तम का हाथ और पैर टूट गया है. वहीं सिर पर गंभीर चोट लगी है.
घायल का इलाज रिम्स के इमरजेंसी विभाग में चल रहा है. रिम्स का लिफ्ट काफी पुराना हो चुका है. इसका मेंटनेंस भी समय पर नहीं होता है. महीने में 20 दिन लिफ्ट खराब भी रहता है. रिम्स में कई लिफ्ट ऐसे है जो बगैर लिफ्ट मैन के ही संचालित किया जा रहा है. जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है.
रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

















