Purnia तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड : पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मुख्य अभियुक्त सहित 5 अरेस्ट

पूर्णिया : जिले में विगत 26 जुलाई 2024 को चर्चित तनिष्क शो-रूम में भीषण लूटकांड मामले में पूर्णिया पुलिस को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। कांड को लेकर सहायक थाना में कांड संख्या 146/24 दर्ज किया गया था। हालांकि पुलिस ने राहुल श्रीवास्तव, बमबम यादव,अभिमन्यु सिंह अभिषेक श्रीवास्तव,आनंद झा, कुंदन कुमार और मोहम्मद सनीउल शेख को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो सभी इस लूटकांड में लाइनर की भूमिका निभाया था। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक विरासत में भेजा गया है।

वहीं अब पूर्णिया पुलिस ने तनिष्क शोरूम लूट की घटना के मुख्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी बिहार के अलग-अलग जिले से की गई है। पूर्णिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि प्रशांत गौरव, सोनू झा, बिट्टू पासवान, अंकुश कुमार और शम्सी आनंद को गिरफ्तारी किया गया है। ये सभी शो-रूम के अंदर प्रवेश कर लूट की घटना को अंजाम दिए थे। वहीं सात लोगों की गिरफ्तारी पूर्व में की गई थी और कुल मिलाकर 12 लोग तनिष्क शोरूम लूटकांड में गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही जल्द लूटे गए आभूषण भी पूर्णिया पुलिस बरामद कर लेगी।

यह भी पढ़े : Purnia तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड : 2 और बदमाशों की हुई गिरफ्तारी

यह भी देखें :

श्याम नंदन की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...