रहस्यमय मौतें: मछली पकड़ने गए चार लोगों की ठनके से मौत या हत्या?

329
रहस्यमय मौतें: मछली पकड़ने गए चार लोगों की ठनके से मौत या हत्या?
रहस्यमय मौतें: मछली पकड़ने गए चार लोगों की ठनके से मौत या हत्या?
Advertisment

रांची: बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के जुमार नदी के पास मंगलवार देर रात चार लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान नेवरी निवासी शोएब अख्तर (30) और चुटू निवासी आशिक अंसारी (25), नुरूरल (27) और मकसूद अंसारी (40) के रूप में हुई है। पुलिस को रात 12 बजे शव बरामद होने की सूचना मिली। प्रथम दृष्टया ठनके की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है, परंतु मृतकों के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

Advertisment

परिजनों के अनुसार, ये सभी लोग मंगलवार सुबह 9 बजे मछली पकड़ने निकले थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद जुमार नदी किनारे चारों के शव बिखरे मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शोएब अख्तर और एक अन्य का शरीर बुरी तरह जला हुआ था, जबकि बाकी दो शवों पर जलने के निशान नहीं थे। शोएब के सिर और छाती के बाल पूरी तरह झुलस चुके थे।

पुलिस का मानना है कि ठनके की चपेट में आने से मौत हुई होगी, क्योंकि दो शवों के बाल और कपड़े जले हुए थे। हालांकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में किसी साजिश की बू आ रही है।

रात एक बजे तक सभी शव बीआईटी मेसरा ओपी में थे, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस ने कहा है कि हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है ताकि मौत के सही कारण का पता चल सके।

 

Advertisement