Advertisement
Advertisement

Bettiah नगर निगम बोर्ड की बैठक टली, उप मेयर ने प्रेस वार्ता कर…

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के बेतिया में नगर आयुक्त और मेयर के बीच टकराव के कारण बुधवार को प्रस्तावित सामान्य बोर्ड की बैठक टाल दी गई। बैठक टलने के मामले में बेतिया नगर नगम की उप मेयर गायत्री देवी ने कड़ी आपत्ति जाहिर की। उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा कि आज बोर्ड की बैठक महत्वपूर्ण बैठक थी। नगर की विकास की चर्चा होनी थी लेकिन बैठक स्थगित कर दी गई। यह दुःख की बात, निगम की जनता के साथ छलावा है। मैं नगर निगम में हो रहे घोर भ्रष्टाचार पर समय समय पर आवाज उठाती रही हूँ परन्तु मेरी आवाज हमेशा दबा दी जाती है।

नगर निगम में कार्यरत अवैध कर्मी भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेवार हैं। इन कर्मियों पर पर पहले से पटना हाई कोर्ट में मामला विचाराधीन है। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम में कार्यरत जेई सुजय सुमन के ऊपर आय से अधिक संपत्ति का मामला मुजफ्फरपुर निगरानी कोर्ट में दर्ज है। इनके विभिन्न आवास से दिसंबर 2020 में निगरानी की टीम ने छापेमारी कर एक करोड़ से भी अधिक रूपये और उनके बैंक लॉकर से 1.38 लाख रूपये और गहने बरामद किया था।

फिर उनका स्थानांतरण मधेपुरा कर दिया गया था और अब ये बेतिया नगर निगम में हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किस परिस्थिति में उनका स्थानांतरण बेतिया में किया गया यह विचारणीय है। और तो और भ्रष्टाचार में लिप होने का मामला चलने के बावजूद उन्हें करोड़ों रूपये की योजनाएं दी जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘तुम लोग मारोगे क्या Inspector को? कोई है…’, बनाया रील और पहुंच गए जेल

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bettiah Bettiah Bettiah

Bettiah

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...