बेतिया : बेतिया के छावनी मुहल्ला निवासी नवीन यादव को ठीकेदारी मामले में पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि रविवार कि रात में कुछ आसमाजिक तत्वों ने घर जा रहे नवीन यादव को रास्ते में होंडा एजेंसी के सामने मारपीट कर बड़ी तरह से जख्मी कर दिया था। जिसे लोगों ने जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए अच्छे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां नवीन की इलाज चल रही थी।
Bettiah : ठेकेदार की पीट-पीट कर हत्या :
परिजनों का कहना है कि इलाज के क्रम में बुधवार की रात नवीन यादव की मौत हो गई। घर शव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया। ग्रामीण और परिजनों ने शव को रखकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया और शव को दाह संस्कार के लिए भेजा व आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के ससुर रामायण यादव का कहना है कि रेलवे के पार्किंग में ठेकेदारी का काम करते थे जिसको लेकर उनकी हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़े : फर्जी लूटकांड : अवैध सामान के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


















