फर्जी लूटकांड : अवैध सामान के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के सिरिसिया थाना क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलर के द्वारा दर्ज कराया गया फर्जी लूटकांड का बेतिया पुलिस ने खुलासा किया है। घटना में शामिल पांच अपराधियों को घटना में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए मोबाइल, एक पिस्टल, एक कारतूस और दो मैगजीन के साथ पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि छह सितंबर को सिरिसिया थाना में प्रॉपर्टी डीलर को पैर में गोली मार पांच लाख रुपए के साथ मोबाइल लूट की घटना का प्रॉपर्टी डीलर आदित्य तिवारी ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

आपको बता दें कि पुलिस ने एक एसआईटी टीम का गठन कर इसका उद्भेदन किया। पैसे को गबन करने के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने साजिश रची थीं। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और एक बाइक के साथ आदित्य तिवारी सहित घटना में शामिल सभी साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : छात्रों को दिए जाने वाले नि:शुल्क स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री वितरण में धांधली

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...