Ramgarh Horror : शादीशुदा महिला को किरोसीन डालकर जिंदा जलाया, मामला दर्ज…

Ramgarh Horror : रामगढ़ में एक शादीशुदा महिला का जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला ने मामले में अपने पति विनोद राम और सास-ससुर के ऊपर किरोसीन छिड़कर जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ममता देवी का इलाज फिलहाल रिम्स में चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : घर में घुसकर आदिवासी युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, तीन हिरासत में… 

पीड़ित ममता देवी का 85 प्रतिशत शरीर जल गया है। अर्द्धजली हालत में ही पीड़िता ने पुलिस को अपने ससुराल वालों के खिलाफ बयान दिया है। बयान में पीड़िता ने बताया कि सास और ससुर हमेशा मुझसे पैसे की मांग करते थे और मायके वालों से पैसा लाकर देने की मांग करते थे। इसी कारण हर दिन मेरे साथ मारपीट की जाती थी। जब भी मेरे पति शराब पीकर आते थे तब मेरी सास पति को मेरे खिलाफ भड़काना शुरु कर देती थी।

Ramgarh Horror : कमरे में बंद कर किरोसीन छिड़ककर लगा दी आग

जिसके बाद पति विनोद राम ने मुझे घर के एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और मुझपर केरोसिन तेल छिड़क दिया। मैंने भागने की कोशिश की तो उसने दरवाजा बंद कर लिया और मुझपर आग लगा दी। आग जल्दी से शरीर में फैले इसलिए उसने पंखा भी चालू कर दिया। इसके कारण आग और तेजी से पकड़ा और मैं चिल्लाते हुए बेहोश हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने बिंझार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad में सियार ने अचानक किया हमला, 9 लोग गंभीर रुप से जख्मी, दहशत का माहौल… 

Ramgarh Horror : डाक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रात में ही रांची रिम्स रेफर कर दिया। लेकिन आरोपी पक्षों ने पीड़िता को ले जाने से इन्कार कर दिया। दोपहर तक पीड़िता उसी नर्सिंग होम में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद कैंट दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक सोनकर एवं भाजपा नेता सत्यजीत चौधरी ने पुलिस प्रशासन की मदद पीड़िता बेहत इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया। महिला की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...