जमशेदपुर -आरोबी निर्माण में हो रही देरी से नाराज स्थानीय लोगों ने केट काटकर आरोबी का चौथी वर्षगांठ मनाया.
बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2018 में जुगसलाई में आरोबी की आधारशिला रखी थी. इसे एक वर्ष में पूरा किया जाना था. लेकिन चार साल बीतने के बाद भी इसका निर्माण अधूरा पड़ा है.
इधर मामले को गरमाता देख स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी जुगसलाई आरोबी का निरीक्षण करने पहुंचे. मंत्री बन्ना गुप्ता के पहुंचते ही धालभूम, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप मीणा, बिजली विभाग के एसडीओ और एजेंसी के पदाधिकारी भी पहुंचे. निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आरसीडी के प्रधान सचिव से बात कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया.
रिपोर्टः लाला जबीं

















